{"_id":"137-30720","slug":"New-Delhi-30720-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के साथ इंडोनेशिया का नागरिक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स के साथ इंडोनेशिया का नागरिक गिरफ्तार
New Delhi
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 14 लाख से ज्यादा की ड्रग्स के साथ एक इंडोनेशिया के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान ईदी रहमान सिंघा (29) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। अब कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मुताबिक 26 जनवरी की रात ईदी रहमान सिंघा मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट से कुआलालंपुर जाने वाला था। टर्मिनल के गेट नंबर तीन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने शक होने पर उसके सामान की तलाशी ली। एयर बैग से 2.9 किलो मैथाइलीन डॉयआक्सी फिनाइल प्रोपानोन बरामद की गई। यह ड्रग बैग के निचले हिस्से में छिपाकर रखी गई थी। बरामद ड्रग की भारतीय बाजार में कीमत 2.4 लाख, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14.4 लाख बताई जा गई है। पूछताछ के दौरान ईदी रहमान ने बताया कि वह कॉलेज का छात्र है और टूरिस्ट वीजा पर 23 जनवरी को भारत आया था। उसका वीजा 5 फरवरी तक वैध है।