फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   स्पाइस जेट ने यात्रियों को बीच में ही उतारा

स्पाइस जेट ने यात्रियों को बीच में ही उतारा

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। विमान कंपनी की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गोवा से चंडीगढ़ तक यात्रा कराने के नाम पर यात्रियों से पैसे तो वसूल लिए, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कह दिया कि चंडीगढ़ भेजने में असमर्थ हैं। क्योंकि दिल्ली से कनेक्टिंग विमान पहले ही उड़ान भर चुका है। ऐसे में करीब 20 यात्रियों को परेशानी हुई। विमान कंपनी स्पाइस जेट की वादाखिलाफी पर यात्रियों ने अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों ने हंगाम कर दिया जब उन्हें गोवा से दिल्ली लाकर छोड़ दिया गया। जबकि गोवा में विमान कंपनी ने उनसे चंडीगढ़ भेजने का वादा किया था। यात्री विकास शर्मा ने बताया कि गोवा में ही उनका विमान दो घंटा लेट हो गया था। बावजूद कंपनी ने यह कहकर उन्हें यात्रा के लिए तैयार किया कि वे दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट से उन्हें चंडीगढ़ भेज देंगे। लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद यह कह दिया गया कि कनेक्टिंग फ्लाइट जा चुकी है। उन्हें कोई वैकल्पिक सुविधा भी मुहैया नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे यात्री डॉ. मुकेश सिन्हा ने अमर उजाला को बताया कि स्पाइस जेट काउंटर पर किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है। उनकी जेब में पैसे भी नहीं हैं। विमान कंपनी उन्हें टैक्सी भी मुहैया कराने को तैयार नहीं है और न ही टिकट का पैसा लौटा रही है। हरकमल कुमार ने बताया कि विमान कंपनी रात को होटल में ठहराने को भी राजी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठंड के कारण बिगड़ गई है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। विमान कंपनी कह रही है कि सुबह 7 बजे के पहले यात्रियों को किसी सूरत में नहीं भेजा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक स्पाइस जेट ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed