फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   कोहरे की वजह से विमान और ट्रेनों की सुस्त रफ्तार जारी

कोहरे की वजह से विमान और ट्रेनों की सुस्त रफ्तार जारी

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली (ब्यूरो)। आकाश में छाया धुंध न तो छंटने का नाम ले रहा है और न ही मुसाफिरों की मुश्किल। धुंध और ट्रेनों की थमी रफ्तार ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। विमानों की रफ्तार भी धुंध के आगे पस्त दिख रही है। बृहस्पतिवार को भी कोहरे ने यातायात व्यवस्था को अपने चपेट में ले लिया। घंटोें देरी से चल रही ट्रेनों को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 41 से अधिक लोकल पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त करने की घोषणा की है। बुधवार रात से अत्याधिक धुंध होने के कारण 10 ट्रेनों को फिर से निरस्त कर दिया गया वहीं छह विमान उड़ान नहीं भर सके जबकि 20 देरी से उड़ान भर सके।
विज्ञापन

कोहरे ने बुधवार रात 10:37 बजे से ही आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे को चपेट में ले लिया था। लिहाजा सुबह साढ़े नौ बजे तक लो विजिबिलिटी प्रोसीजर (कृत्रिम रोशनी) लागू कर 111 विमानों का संचालन किया गया। रेलवे की स्थिति तो और अधिक खराब है। तूफान आभा, जालंधर इंटरसिटी, आगरा कैंट इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया। वहीं महानंदा 20 घंटे, ब्रह्मपुत्र 16 घंटे, कानपुर सेंट्रल सात घंटे, ऊनांचल 12 घंटे समेत 25 ट्रेनें 3-20 घंटे की देरी से चल रही हैं। बुधवार को देरी से पहुंचने वाली करीब 12 ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया गया। इससे यात्री बेहाल हैं। प्रतीक्षालय खचाखच भरा हुआ है और प्लेटफार्म रैनबसेरा बन गया है।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से अब लोकल ट्रेन के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली आसपास समेत उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों से संचालित होने वाली 41 ट्रेनों की सूची बनाई है। जिसे आज (शुक्रवार) से निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इससे दिल्ली से पलवल, गाजियाबाद, फरीदाबाद, फिरोजपुर, मुरादाबाद आदि जगह जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। दिल्ली-फिरोजपुर (ट्रेन संख्या 54641), दिल्ली-शामली (ट्रेन संख्या 54059), दिल्ली-रेवाड़ी (ट्रेन संख्या 54085), निजामुद्दीन-पलवल (ट्रेन संख्या 64494), निजामुद्दीन-पलवल (ट्रेन संख्या 64496) और दिल्ली से मुरादाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन (54307) को चार जनवरी से 17 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली के आसपास के अन्य रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली जालंधर-होशियारपुर (ट्रेन संख्या 74920), जालंधर-फिरोजपुर (ट्रेन संख्या 74399), लखनऊ-कानपुर (ट्रेन संख्या 54077), मुरादाबाद-बरेली (ट्रेन संख्या 74641) के अलावा जालंधर-अमृतसर, सुल्तानपुर-लखनऊ, वाराणसी-सुल्तानपुर, डेराबाबा-अमृतसर, हरिद्वार-ऋषिकेश, हापुड़-गाजियाबाद, मुरादाबाद-बरेली आदि लोकल पैसेंजर को शुक्रवार से 17 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब दिल्ली आसपास के यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed