{"_id":"137-29205","slug":"New-Delhi-29205-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं वर्षगांठ पर बंद रहे नौ मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं वर्षगांठ पर बंद रहे नौ मेट्रो स्टेशन
New Delhi
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल की दसवीं वर्षगांठ पर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर नौ स्टेशन बंद रखे गए। ट्रैफिक जाम और मेट्रो स्टेशन बंद होने से कनॉट प्लेस, केंद्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, आईटीओ के इर्दगिर्द रहने वालों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। सोमवार रात आठ बजे तक 14.22 लाख यात्रियों से सफर किया जबकि सामान्य पिछले सोमवार को 16.02 लाख यात्री सवार हुए थे। बंद की वजह से करीब चार लाख यात्री सेवा का लाभ नहीं उठा सके।
मेट्रो प्रशासन ने राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय स्टेशन शाम छह बजे यात्रियों के प्रवेश के लिए खोल दिया गया लेकिन निकलने वाले रास्ते बंद रखे गए। रात नौ बजे सभी स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिए गए। डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस के निर्देश पर प्रगति मैदान, राजीव चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, खान मार्केट और रेसकोर्स स्टेशन बंद रखे गए। आज (मंगलवार) भी सभी नौ स्टेशन बंद रखे जाएंगे।