फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   कार का टायर पंचर कर व्यवसायी का उड़ाया बैग

कार का टायर पंचर कर व्यवसायी का उड़ाया बैग

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर टायर पंचर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। बदमाशों का ताजा शिकार बने हैं 45 वर्षीय नूर हसन। बदमाशों ने पहले तो उनकी कार पंचर कर दी और फिर रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर सीट पर रखा बैग उड़ा लिया। पीड़ित के मुताबिक, बैग में दो लाख रुपये कैश और करीब पचास हजार के जेवरात थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नूर हसन गांव मंडोली के रहने वाले हैं। वह पत्नी और बेटी को लेकर खरीदारी के लिए कृष्णा नगर के लिए निकले थे। इस बीच झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने उनकी कार पंचर कर दी। कुछ दूर पर ही वह टायर बदलने लगे। तभी वहां एक युवक आया। उसने रास्ता पूछने के बहाने नूर की पत्नी और बेटी को बातों में उलझा लिया। नूर के मुताबिक एक अन्य शख्स उनकी कार के पास खड़ा होकर फोन सुनने लगा। कुछ देर बाद दोनों चले गए। टायर बदलने के बाद जब नूर ने कार की सीट पर रखा अपना बैग देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उनको सारा माजरा समझ आ गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed