फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एयरपोर्ट पर राजनयिकों के नाम पर हो रही ठगी

एयरपोर्ट पर राजनयिकों के नाम पर हो रही ठगी

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ‘हैलो, सर मिस्टर वाई बोल रहे हैं। आपके इनाम का सामान एक ब्रिटिश राजनयिक मिस्टर .... एयरपोर्ट पर लेकर खड़े हैं। कस्टम अधिकारियों को पैसा देना है, कृपया एक बैंक खाते में आप ... लाख रुपये जमा करवा दीजिए। अगर आपके पास भी ऐसी कोई कॉल आती है तो जरा सावधान हो जाएं। कुछ इसी तरह की कॉल कर ठग लोगों से रुपये ऐंठ रहे र्हैं।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट स्थित कस्टम कार्यालय में रोजाना इस तरह की दर्जनों कॉल आती हैं, जिसमें लोग रुपये जमा कराने की बात कहकर सामान छोड़ने की बात कहते हैं। अधिकारियों के बताने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चलता है। ऐसे ही एक मामले में तमिलनाडु निवासी अब्दुल रज्जाक को संयुक्त राष्ट्र संघ से इनाम का सामान भेजने की सूचना ईमेल से मिली। इसमें एक ब्रिटिश राजनयिक मिस्टर ड्यूक के जरिए पार्सल भेजने की बात कही गई। अब्दुल से सामान छुड़ाने के लिए कस्टम के एक अधिकारी के बैंक खाते में पहले 19,700 रुपये और बाद भी 96,300 रुपये जमा करने को कहा गया। रुपये देने के बाद भी जब अब्दुल रज्जाक को सामान नहीं मिला तो उसने आईजीआई स्थित कस्टम कार्यालय में पूछताछ की तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। वह इसी तरह अब तक करीब 20 लाख की ठगी का शिकार हो चुका है। एक अधिकारी ने बताया ठग इन दिनों राजनयिकों व कस्टम अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से रुपये ऐंठ रहे हैं। खास बात ये है कि ठग देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। मसलन दक्षिण भारत में रहने वाले को उत्तर भारत में बुलाकर या रुपये जमा करवाकर ठगा जा रहा है। कस्टम आयुक्त एम माइकल ने बताया कि लोग ऐसे किसी इनाम के लिए रुपये न दें, जिसमें उन्होंने हिस्सा न लिया हो। उन्होंने कहा कि कस्टम विभाग अपने व अधिकारी के नाम पर कोई पैसा नहीं लेता। इसके लिए बैंक से ट्रेजरी चालान लिया जाता है और यह पैसा सीधा सरकार के खजाने में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed