फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बस में की छेड़छाड़ तो पकड़े जाओगे

बस में की छेड़छाड़ तो पकड़े जाओगे

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीटीसी की बसों में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले अब पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाएंगे। महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ को रोकने और अराजक तत्वों से निपटने के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए डीटीसी प्रबंधन दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर प्रारूप तैयार कर रहा है। दरअसल, महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और महिला पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में दिल्ली सरकार अब अराजक तत्वों पर नकेल कसने की तैयारियों में जुट गई है। परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने डीटीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में डीटीसी प्रबंधन और दिल्ली पुलिस की एक बैठक हो चुकी है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन

-----
गृह मंत्रालय के साथ बैठक जल्द
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही डीटीसी प्रबंधन और दिल्ली पुलिस की केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ बैठक की तैयारी चल रही है। इसमें बड़ा मुद्दा होगा कि सीसीटीवी से निगरानी डीटीसी या दिल्ली पुलिस में से कौन करेगा? इसके अलावा इस बात पर भी चर्चा होगी कि राजधानी की सड़कों में दौड़ने वाली पांच हजार से अधिक बसों में महिला पुलिस की तैनाती कैसे होगी? इतनी महिला पुलिस कहां से आएगी? इसके साथ ही डीटीसी की पुरानी लो-फ्लोर बसों में सीसीटीवी लगाने से लेकर नई बसों में कंपनी से ही कैमरा लगा कर भेजने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

-------
एक हफ्ते चला था ट्रायल
डीटीसी के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने कुछ महीने पहले मिलेनियम डिपो की लगभग दस से ज्यादा बसों में सीसीटीवी लगाकर मॉनिटरिंग ट्रायल लिया था। ये कैमरे दोनों दरवाजों के ऊपर लगाए गए थे, जिसमें बस की पूरी निगरानी हुई थी। सूत्रों के अनुसार एक हफ्ते चले ट्रायल की रिकॉर्डिंग पुलिस ने इकट्ठा की और उसकी रिपोर्ट बनाई थी। ट्रायल रिपोर्ट ओके हुई थी कि अगर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं तो छेड़छाड़ के साथ अराजक तत्वों पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा लिए बसों में सीसीटीवी और महिला पुलिस की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। इस बारे में दिल्ली पुलिस के साथ बैठक हो चुकी है। दिल्ली पुलिस और डीटीसी प्रबंधन की बैठक जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से होने वाली है, जिसमें पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी।
रमाकांत गोस्वामी, परिवहन मंत्री, दिल्ली सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed