फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ वकील गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ वकील गिरफ्तार

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक वकील के बैग से कारतूस मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-9 निवासी अंकित कुमार यादव रोहिणी जिला अदालत में प्रैक्टिस करता है। उसे सोमवार सुबह 9.50 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 11 से दुबई रवाना होना था। टर्मिनल थ्री पर अंकित के बैग की स्कैनिंग के दौरान उसमें एक कारतूस दिखाई पड़ा। बैग से .32 बोर का कारतूस निकला। सीआईएसएफ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान अंकित कारतूस से संबंधित कागजात नहीं दे सका। उसने बताया कि बैग उसके मामा का है और गलती से सामान में कारतूस उसके साथ आ गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed