फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   युवक का सिर कलम किया, दो दोस्त गिरफ्तार

युवक का सिर कलम किया, दो दोस्त गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर महिला से मीठी-मीठी बातें करने की कीमत राजपाल (24) नामक एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। किसी और ने नहीं बल्कि राजपाल के दोस्तों ने ही उसका सिर कलम कर मौत के घाट उतार दिया। राजपाल का शव शुक्रवार सुबह रामलीला मैदान के पास शास्त्री पार्क से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने राजपाल के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी अपने तीन दोस्तों के साथ कमला मार्केट इलाके में रहता था। शुक्रवार सुबह को शास्त्री पार्क से पुलिस को एक शव बरामद हुआ। मृतक की गर्दन धड़ से अलग थी। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर राजपाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों ने पुलिस को बताया कि तीनों दोस्त मोबाइल पर किसी महिला से मीठी-मीठी बातें किया करते थे। राजपाल भी चोरी से उस महिला का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। तीनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने राजपाल को खत्म करने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार रात को तीनों ने राजपाल को शास्त्री पार्क में खूब शराब पिलाई। बाद में उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed