{"_id":"137-27576","slug":"New-Delhi-27576-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी कार, वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी कार, वकील की मौत
New Delhi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोरखपुर से नोएडा जा रहे अधिवक्ता की कार मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) के पास खड़े ट्रक में घुस गई। कार में सवार अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार और कार चालक घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सीतापुर रोड स्थित थाना मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) के गोमती पुल के पास हुई। गोरखपुर के रामजानकी नगर निवासी अधिवक्ता राजेश मिश्रा (40) पुत्र एनके मिश्रा जनपदीय दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय फेस-2 नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में अधिवक्ता थे। श्री मिश्रा के पिता एनके मिश्रा और माता गोरखपुर में रहते हैं। शनिवार की रात श्री मिश्रा अपने परिवार के साथ नोएडा से गोरखपुर आए थे। मंगलवार की सुबह वह गोरखपुर से कार से नोएडा के लिए निकले थे। मैगलगंज के पास कार खडे़ ट्रक में घुस गई। जिससे अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में अगली सीट पर बैठे राजेश मिश्रा और चालक शमशाद खां पुत्र मुन्ना निवासी सेक्टर-12 नोएडा तथा पीछे बैठे अधिवक्ता के रिश्तेदार अंशुमान त्रिपाठी घायल हो गए। मैगलगंज पुलिस घायलों को लेकर शाहजहांपुर जिला अस्पताल आई। यहां अधिवक्ता राजेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर आए परिजन पोस्टमार्टम के बाद अधिवक्ता के शव को अपने गृहजनपद ले गए।
छठ पूजा में लीन निशा पर टूटा कुदरत का कहर
0 घर में सुख शांति और सुहाग की सलामती को रखा था निर्जल व्रत
0 सूर्योदय होने पर व्रत खोलने के वक्त पहुंची पति की मौत की खबर
शाहजहांपुर। निशा मिश्रा तो 36 घंटे से भूखी प्यासी रहकर ईश्वर से पति की दीर्घायु और घर में सुखशांति की कामना कर रही थी, लेकिन निर्जल व्रत खोलने से पहले ही कुदरत का कहर उस पर टूट पड़ा। भोर फटने से पहले पति राजेश मिश्रा की मौत की खबर पहुंची तो वह बदहवास हो गई। मासूम बच्चियां पिता का साया छिन्ने के बाद सिसकियां भरने लगीं। उन्हें देख घर आने वाले लोगों की आंखे नम हो गईं।
पूर्वांचल की छठ पूजा के तहत अन्य सुहागिनों के मुताबिक राजेश मिश्रा की पत्नी निशा मिश्रा ने भी शनिवार से निर्जल व्रत शुरू किया था। 36 घंटे से भूखी प्यासी निशा घर में सुख-शांति और पति की सलामती की ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी। मंगलवार की सुबह सूर्योदय के समय निशा को व्रत खोलना था। वहीं राजेश को एक जरूरी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में नोएडा अदालत पहुंचना था। वह नोएडा के लिए चल दिए थे। गोरखपुर में सुबह निशा व्रत खोलने की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान यहां मैगलगंज में राजेश की दुर्घटना में मौत हो गई। यह खबर जैसे ही घर पहुंची तो निशा बदहवास हो गई। उनकी बेटी निशानी और इसिता मिश्रा सिसकियां भरने लगीं। बूढ़े मां-बाप भी बेटे की मौत की खबर सुनकर फफक कर रोने लगे।
विज्ञापन
छोटे भाई के लिए लड़की देखने आए थे राजेश
अधिवक्ता राजेश के माता-पिता गोरखपुर के जानकीनगर स्थित पैतृक मकान में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी निशा मिश्रा, बेटी निशनी और इसिता के अलावा छोटा भाई सन्नी मिश्रा नोएडा में राजेश के साथ रहते हैं। राजेश सन्नी की शादी की सोच रहे थे। इसी सिलसिले में सभी लोग शनिवार की रात गोरखपुर पहुंचे थे। लड़की देखने के बाद निशा अपनी बेटियों और देवर के साथ गोरखपुर में रुक गए थे। जबकि अधिवक्ता राजेश मिश्रा जरूरी मुकदमे की पैरवी करने के लिए नोएडा के लिए जा रहे थे, लेकिन उनकी दुर्घटना में मौत हो गई।