{"_id":"137-27346","slug":"New-Delhi-27346-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन में आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन में आवेदन की तिथि बढ़ी
New Delhi
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय व जामिया के सहयोग से पहली बार शुरू हो रहे मास्टर डिग्री इन मैथमेटिक्स एजुकेशन में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 20 नवंबर तक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा देखा गया कि 6 नवंबर से 14 नवंबर के बीच फेस्टिवल सीजन होने के चलते कई छुट्टियां रहीं, जिससे उम्मीदवारों को फॉर्म जमा कराने में परेशानी हुई। लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन व जामिया प्रशासन ने मिलकर आवेदन की तिथि को बढ़ाने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि इस कोर्स के लिए 29 अक्तूबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर को समाप्त होनी थी। लेकिन उम्मीदवारों की परेशानी के मद्देनजर उन्हें सुविधा देते हुए तिथि को बढ़ा दिया गया है। बाकी दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
तय 20 सीटों में 10 सीटों पर डीयू की रिजर्वेशन पॉलिसी के मुताबिक दाखिले होंगे तो वहीं जामिया की 10 सीटों पर वहां की पॉलिसी के मुताबिक दाखिले होंगे। लिखित परीक्षा के नतीजों के आधार पर 60 छात्रों को साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा इंटरव्यू के बाद अंतिम 20 छात्रों का चयन किया जाएगा।