{"_id":"137-27258","slug":"New-Delhi-27258-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान से चिड़िया टकराई, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान से चिड़िया टकराई, हादसा टला
New Delhi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को विमान हादसा होते-होते बच गया। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि कॉकपिट से एक चिड़िया टकरा गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को आपात स्थिति में उतार लिया। विमान में कुल 114 यात्री के साथ सात क्रू मेंबर सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, आईजीआई से भुवनेश्वर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 877 ने सुबह 11:20 बजे उड़ान भरी, तभी एक चिड़िया आकर विमान के कॉकपिट से टकरा गई। इससे विमान का विंड स्क्रीन क्रैक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को तैनात किया गया। करीब 11:50 बजे विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन