फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   झपटमारी के आरोप में चार दबोचे गए

झपटमारी के आरोप में चार दबोचे गए

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हौजखास पुलिस ने झपटमारी के आरोप में चार लोगों को दबोच लिया। इनकी पहचान मनोज, कृष्णा, कमल और अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से तीन बाइक, सात सोने की चेन और तीन लैपटॉप बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 14 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर को दो युवकों ने आईआईटी फ्लाईओवर के पास झपटमारी का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी युवकों को चोट लग गई। इसके बाद युवक बाइक को छोड़कर फरार हो गए। बरामद की गई बाइक साकेत इलाके से चुराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनोज ने आईआईटी के पास नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पता चला कि अनिल और कमल अक्तूबर माह में जेल से निकले। इसके बाद उन्होंने दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिले में 25 झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। मनोज और कृष्णा झपटमारी से मिले रुपये अपनी गर्लफ्रेंड पर उड़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed