{"_id":"137-27205","slug":"New-Delhi-27205-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक को दो करोड़ की चपत लगाने वाला धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक को दो करोड़ की चपत लगाने वाला धरा
New Delhi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिमी विहार स्थित फेडरल बैंक को 2 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से ठगी के सात मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक के किसी कर्मचारी की इसमें मिलीभगत सामने आ सकती है। पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन के अनुसार पश्चिमी विहार स्थित फेडरल बैंक के मैनेजर ने वर्ष 2010 में फर्जी तरीके से बैंक से लिए गए करीब दो करोड़ रुपये के लोन की शिकायत पश्चिमी विहार थाने में दर्ज कराई थी। इस बाबत सात मामले दर्ज किए गए थे। पुराने मामलों को निपटाने के लिए पश्चिमी विहार थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान की टीम ने तफ्तीश शुरू की। टीम ने बैंक को दो करोड़ की चपत लगाने वाले विजय कुमार निवासी सेक्टर-1 वैशाली (गाजियाबाद) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बैंक के किसी कर्मचारी की भी मिलीभगत सामने आ सकती है। आरोपी फर्जी आईडी प्रूफ, सेल्स डीड आदि तैयार करवाकर बैंक से होम लोन लेता था। फर्जी नाम के व्यक्ति को लोन दिलाने के लिए वह जिस प्रॉपर्टी को गिरवी रखता था, वह भी फर्जी होती थी। जो फर्जी प्रॉपर्टी बैंक में गिरवी रखते थे,वह ज्यादातर रोहिणी और पीतमपुरा की होती थी। विजय जिस व्यक्ति को फर्जी तरीके से होम लोन दिलवाता था, उससे 10 फीसदी कमीशन लेता था। विजय द्वारा दिलवाए या लिए गए लोन वर्ष 2008-09 में लिए गए थे।
विज्ञापन