फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   प्रगति मैदान में उतरेगा यमुना एक्सप्रेसवे

प्रगति मैदान में उतरेगा यमुना एक्सप्रेसवे

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार उत्तर प्रदेश का पवेलियन कुछ अलग अंदाज में दिखेगा। पवेलियन में अंदर जाने पर आपको आगरा के किले जैसा अनुभव होगा। दरअसल प्रवेश द्वार को आगरा किले के प्रवेश द्वार की तरह सजाया जा रहा है। यहां लालकिले से ताजमहल तक यमुना एक्सप्रेसवे की झलक भी दिखाई पड़ेगी। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर आप रंगबिरंगी खिलौना गाड़ी को दौड़ते हुए देख सकेंगे। इन दिनों मेले में उत्तर प्रदेश अपनी धमक दिखाने में जुटा है। पवेलियन में दक्षताशील भारत को पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
यूपी के कव्वाल पेश करेंगे कार्यक्रम
मेले में आप सांस्कृतिक, मनोरंजन कार्यक्रम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑगनाईजेशन ने कव्वाली का कार्यक्रम भी रखा है। कव्वाली को खास आकर्षण बनाने के लिए रामपुर (यूपी) के कलाकार जमी अहमद को आमंत्रित किया गया है। फलकनुमा थिएटर में जमी अहमद की कव्वाली शाम छह बजे पेश की जाएगी। वहीं दिल्ली के कव्वाल गुलाम सबिर निजामी गुलाम वारिश निजामी की कव्वाली भी सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

-----
पपेट शो भी होगा आकर्षण का केंद्र
फूड कोर्ट के सामने 19 नवंबर से शाम साढ़े चार बजे से पपेट शो पेश किया जाएगा। शो को नारायण भट्ट, ओम प्रकाश भट्ट, दीपक, नागर, सिमू आदि कलाकार पेश करेंगे। वहीं पूरे परिसर में 90 जगहों पर चाय-कॉफी और पानी के स्टॉल खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भूकंप के झटके का होगा अहसास
मेले में भूकंप के झटके का लाइव डेमो शो दिखाने का फैसला लिया गया है। एनडीएमए हंस ध्वनी थिएटर में 16 से 18 नवंबर तक दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम पेश करेगी। इसमें भूकंप के दौरान बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
-----
यहां से करें प्रवेश
दर्शकों की सहूलियत के लिए इस बार कई प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। आम दर्शक सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे मथुरा रोड के गेट नंबर 5,7 और 8 से प्रवेश कर सकेंगे। अगर भैरव रोड से प्रवेश करना चाहते हो तो गेट नंबर एक और दो से प्रवेश मिलेगा। वहीं पिछले वर्ष के मुकाबले प्रवेश टिकट भी कुछ महंगा हो गया है। शनिवार और रविवार को 80 रुपये और अन्य दिनों में 50 रुपये देने होंगे। बच्चों के लिए शनिवार और रविवार को 50 रुपये और अन्य दिनों में 30 रुपये देने पड़ेंगे।

-----
पार्किंग स्थल
दर्शक भैरव रोड, पुराना किला रोड, प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और इंडिया गेट के समीप वाहन पार्क कर सकते हैं। हालांकि इस बार पार्किंग शुल्क काफी महंगा कर दिया गया है। कार-जीप के लिए 125 रुपये और बाइक के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। अगर आप साइकिल से पहुंचते है तो महज दो रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed