{"_id":"137-26954","slug":"New-Delhi-26954-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के सामान के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के सामान के साथ एक गिरफ्तार
New Delhi
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। तस्करी के आरोप में कस्टम विभाग ने एक यात्री को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कैमरा, मोबाइल और सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजेश कुमार नामक यात्री तीन नवंबर को सियोल से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। उसके पास दक्षिण कोरिया से जारी पासपोर्ट पाया गया। सामान की तलाशी लेने पर दो एसएलआर कैमरा, दो सेट लेंस, 48 असेंबल मोबाइल और 190 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। इसके अलावा उसके पास 90 हजार से ज्यादा भारतीय मुद्र भी मिली, जबकि केवल साढ़े सात हजार रुपये रखने की इजाजत है। उसके खिलाफ कस्टम एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन