फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बम धमाके के आरोपी को कर्नाटक पुलिस को सौंपा

बम धमाके के आरोपी को कर्नाटक पुलिस को सौंपा

Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। चिन्नास्वामी स्टेडियम धमाके के आरोपी फसीह महमूद की कस्टडी तीस हजारी अदालत ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक पुलिस को सौंप दी। दिल्ली पुलिस ने सऊदी अरब से निर्वासित फसीह को 22 अक्तूबर को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दिल्ली पुलिस की मांग पर फसीह को स्पेशल सेल की कस्टडी से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजने का आदेश दिया। दूसरी ओर कर्नाटक पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए फसीह की कस्टडी कर्नाटक पुलिस को देने का निर्देश जेल अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

अर्जी में बेंगलूरु पुलिस ने कहा कि फसीह चिन्नास्वामी स्टेडियम ब्लास्ट के सिलसिले में दर्ज एफआईआर नंबर 92/2010 में आरोपी के तौर पर नामजद है। फसीह के प्रोडक्शन के लिए बेंगलूरु की कोर्ट ने वारंट जारी कर रखा है। पुलिस के मुताबिक, 2010 में जामा मसजिद फायरिंग और चिन्नास्वामी स्टेडियम धमाके में फसीह के शामिल होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि दरभंगा निवासी फसीह इंडियन मुजाहिदीन का ऑपरेटिव है। वह आईएम के संदेश वाहक और हवाला के जरिए पैसा जुटाने का काम करता है। इस पर आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed