{"_id":"137-26657","slug":"New-Delhi-26657-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुंदाल को दिल्ली की अदालत में पेश करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुंदाल को दिल्ली की अदालत में पेश करने का आदेश
New Delhi
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंबई हमलों के हैंडलर अबू जुंदाल को तीस हजारी अदालत ने नौ नवंबर को पेश करने का आदेश गुजरात पुलिस को दिया है। फिलहाल जुंदाल तीन नवंबर तक गुजरात पुलिस की हिरासत में है।
सीएमएम विद्या प्रकाश की अदालत ने अबू जुंदाल को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है।
अदालत का यह आदेश गुजरात पुलिस को फैक्स मिलने के बाद आया है। इस फैक्स में गुजरात पुलिस ने जुंदाल के खिलाफ दो मामलों में उसकी जरूरत होने की बात कही है।
गुजरात पुलिस ने कहा कि जुंदाल फिलहाल तीन नवंबर तक उसकी हिरासत में है। इसके मद्देनजर अदालत ने पुलिस की अर्जी मान ली है। तीस हजारी अदालत ने 20 अक्टूबर को जुंदाल की कस्टडी गुजरात पुलिस को सौंपी थी। गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में 19 फरवरी 2006 को हुए कर्णावती एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में पूछताछ के उसका जुंदाल का रिमांड लिया था। उस समय तीस हजारी अदालत ने जुंदाल को 31 अक्टूबर तक पेश करने करने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस ने अबू जुंदाल का नाम जामा मस्जिद गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आदिल से पूछताछ के दौरान सामने आने के बाद 21 जून 2012 को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।