फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दिल्ली-एनसीआर में रात भर ताबड़तोड़ वारदातें

दिल्ली-एनसीआर में रात भर ताबड़तोड़ वारदातें

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कार सवार हथियार बंद बदमाशों ने रविवार रात दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में ताबड़तोड़ वारदातें कीं और फरार हो गए। सीमापुरी इलाके में चार-पांच बदमाशों ने लिफ्ट लेने के बहाने इनोवा कार चालक राजपाल (35) को अगवा कर लिया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रात भर कार घुमाने के बाद बदमाशों ने करीब आधा दर्जन राहगीरों को लूटा। इस दौरान बदमाशों ने राजपाल की जमकर पिटाई की और बाद में उसे कार की डिक्की में डाल दिया। सोमवार सुबह बेहोशी की हालत में राजपाल को जीटीबी एंक्लेव इलाके में कार समेत छोड़कर बदमाश फरार हो गए। सीमापुरी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सोनीपत निवासी राजपाल नोएडा में एक टूर एंड ट्रेवल्स की कार चलाता है। रविवार देर रात वह नोएडा से सीमापुरी इलाके में कुछ सवारियों को छोड़ने आया था। इस बीच सीमापुरी गोल चक्कर के पास चार-पांच बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने उसे रोक लिया। कार रुकते ही उन्होंने पिस्टल दिखाकर राजपाल को बंधक बना लिया। राजपाल ने बताया कि बदमाश पहले गाजियाबाद गए। वहां उन्होंने राहगीरों को लूटा। देर रात वे नोएडा पहुंचे। वहां भी उन्होंने कुछ लोगों से लूटपाट की और वापस दिल्ली आने के बाद भी एक अन्य राहगीर को लूट लिया। इस बीच शोर मचाने पर बदमाशों ने राजपाल की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे लोगों ने जीटीबी एंक्लेव इलाके स्थित सीएनजी पंप के पास राजपाल को कार में बेहोश की हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस राजपाल से पूछताछ कर मामले की छानबीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed