{"_id":"137-25686","slug":"New-Delhi-25686-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन से कच्चा तेल चुराने वाले धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन से कच्चा तेल चुराने वाले धरे
New Delhi
Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने कच्चा पेट्रोल और डीजल (क्रूड ऑयल) चुराने के आरोप में मोहम्मद शामिद, बिशन सिंह उर्फ बिष्णु (अल्मोड़ा निवासी), सुनील तिवारी के अलावा दो रिसीवर मुकेश कुमार गुप्ता और अशोक कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के डीसीपी एसबीएस त्यागी के अनुसार, एक सूचना पर एंटी रॉबरी सेल में तैनात इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की टीम ने पांचों को मंगोलपुरी चौक से पकड़ा है। इनके कब्जे से ऑयल टैंकर भी बरामद किया गया है। आरोपी पाइपलाइन में होरीजेंटल ड्रिलिंग डिवाइस (एचडीडी) मशीन लगाकर तेल चुराते थे। सुनील टैंकर ड्राइवर है। मोहम्मद शामिद राजस्थान और हरियाणा में क्रूड ऑयल चुराने के मामले में वांछित है। पुलिस के अनुसार, शामिद ने बताया कि वह लोग पाइपलाइन के पास किराए पर जमीन लेकर ढाबा खोलते थे। रात में पाइपलाइन में एचडीडी लगा छेदकर वॉल्व लगा देते थे। टैंकर भरने के बाद पाइपलाइन के छेद को बंद कर देते थे।
विज्ञापन