फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर दो सगे भाइयों से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। खुद को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताने वाले युवकों ने भाइयों की मेडिकल जांच कराने के बाद नियुक्ति पत्र तक दे दिया। फर्जीवाड़े का पता लगने पर शनिवार को पीड़ित और उसके पिता ने दो आरोपियों को धर दबोचा और आईजीआई थाने के हवाले कर दिया। आईजीआई पुलिस के मुताबिक आनंद पर्वत स्थित पंजाबी बस्ती निवासी जयकिशन के दो बेटे रोहित और हितेश कुमार बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैैं। इसके लिए रोहित महिपालपुर जाता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जितेंद्र से हुई। जितेंद्र ने उसे बताया कि उसका एक जानकार नितेश केंद्र सरकार के मंत्री कोटे से नौकरी लगवाता है। नितेश से मिलने के बाद रोहित पुनीत से मिला। इस दौरान पुनीत को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डायरेक्टर बताया गया। पुनीत ने हितेश से दिल्ली विकास प्राधिकरण में सुपरवाइजर की नौकरी के लिए दो लाख और उसके भाई की एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये ले लिए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि मास्टर माइंड पुनीत और खुद को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन का अधिकारी बताने वाली अनुपमा फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश में आने वाले कई लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed