फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   कंबोडिया की बिल्लियां पहुंची अस्पताल

कंबोडिया की बिल्लियां पहुंची अस्पताल

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कंबोडिया की शर्मीली बिल्लियां दिल्ली चिड़ियाघर के अस्पताल में पहुंच गई हैं। कंबोडिया से दुबई जा रहे जहाज में जांच के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट से इन्हें पकड़ा गया था। अदालत के आदेश के बाद अब चिड़ियाघर के अस्पताल में इसकी देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन

दुबई के शेख शर्मीली बिल्लियों को कंबोडिया से दुबई ले जा रहे थे। एयरपोर्ट पर सघन जांच के दौरान इसे पकड़ा गया था। दोनों बिल्लियों के नाखून निकले हुए हैं। इनको चिड़ियाघर के अस्पताल में रखा गया है। खाने के लिए चिकन और उबले हुए अंडाें के साथ ही खीरा और केला दिया जा रहा है। बताते हैं कि शर्मीली बिल्ली भारतीय बिल्ली की अपेक्षा कम वजन की होती है। इंसान को देखते ही यह शर्माने लगती है, इसलिए इसे शर्मीली बिल्ली कहा जाता है। दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि दोनों नर बिल्ली हैं और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed