{"_id":"22919","slug":"New-Delhi-22919-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेटेड मेल प्रोसेसिंग सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमेटेड मेल प्रोसेसिंग सेंटर शुरू
New Delhi
Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी मशीनों से पत्रों की छंटाई की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को हो गई। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने आटोमेटेड मेल प्रोसेसिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
यहां डाक विभाग की ओर से लेटर शॉटिंग मशीन और मिक्स मेल शॉर्टर मशीन स्थापित की गई है। लेटर शॉटिंग मशीन से पोस्टकार्ड, अंतरदेशीय, लिफाफा सहित अन्य पत्रों की छंटाई की जाएगी, जबकि मिक्स मेल शॉर्टर मशीन से स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पत्र, एयरमेल समेत विभिन्न प्रकार के पत्रों की छंटाई में तेजी से होगी। डाक विभाग का दावा है कि इन आधुनिक मशीनों से प्रतिदिन दो लाख पत्रों की छंटाई की जा सकेगी। इस मौके पर कपिल सिब्बल ने कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए ये आधुनिक प्रणाली मील का पत्थर है। डाक विभाग में मेल के आधुनिकीकरण के लिए इसे स्थापित किया गया है। सेंटर के निर्माण में 42 करोड़ की लागत आई है। यह प्रणाली जर्मनी की है और वीडियो कोडिंग से सुसज्जित है और पत्रों पर जरा सा संदेह होने पर उसका फोटो खींच लेगी। इसकी मदद से किसी टुकड़े पर लिखे गए पते को पढ़कर उसे गंतव्य तक भेजा जा सकेगा। इस मौके पर डाक विभाग की सचिव मंजूला पराशर, डाक विभाग मेें मेल व बिजनेस की सीजीएम कल्पना तिवारी, दिल्ली सर्किल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल रामेश्वरी हांडा, दिल्ली के डाक निदेशक अदनान अहमद और नई दिल्ली जीपीओ के निदेशक प्रणव कुमार समेत डाक विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।