फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   आईपीयू के शैक्षणिक सत्र का एकेडमिक कलेंडर जारी

आईपीयू के शैक्षणिक सत्र का एकेडमिक कलेंडर जारी

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्र्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के डायरेक्टर एकेडमिक अफेयर ने शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए एकेडमिक कलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सत्र का पहला चरण 1 अगस्त से 4 दिसंबर तक और दूसरा चरण 14 जनवरी से 17 मई 2013 तक चलेगा। दोनों सत्र 90-90 दिनों के होंगे।
विज्ञापन

सत्र का पहला चरण 1 अगस्त से 4 दिसंबर तक चलेगा, जोकि 18 हफ्ते और 90 दिनों का होगा। नए सत्र के पहले क्लास टेस्ट 13 से 15 सितंबर तक चलेंगे। जबकि दूसरे क्लास टेस्ट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होंगे। साथ ही 9 से 11 नवंबर तक स्पोर्ट्स मीट आयोजित होगा। 5 से 12 दिसंबर तक परीक्षा से पहले तैयारियों के लिए छुट्टियां रहेंगी। 5 से 12 दिसंबर तक जिन छात्रों के पास प्रैक्टिकल विषय है, उनकी परीक्षा होगी, ऐसे छात्रों को 12 से 18 दिसंबर तक परीक्षा से पहले तैयारियों की छुट्टियां दी जाएंगी। जबकि 19 दिसंबर से परीक्षा शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र का दूसरा चरण 14 जनवरी से शुरू होकर 17 मई 2013 तक चलेगा। दूसरा चरण भी 18 हफ्ते व 90 दिनों का होगा। चरण में सबसे पहले 18 से 20 जनवरी तक वर्कशाप, कार्यशाला आदि आयोजित होंगी। 1 से 3 फरवरी तक वार्षिक कार्यक्रम अनुगूंज 2013 का आयोजन किया जाएगा। पहला क्लास टेस्ट 26 से 28 फरवरी तक और दूसरा क्लास टेस्ट 15 से 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए 18 से 25 अप्रैल तक छुट्टियां और प्रैक्टिकल विषय वाले छात्रों को 25 से 31 अप्रैल तक छुट्टियां दी जाएंगी। 1 जून से परीक्षा आयोजित की जाएंगी। शैक्षणिक सत्र के समापन पर 17 जून से गर्मियां की छुट्टियां प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed