फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   मानव तस्करी रैकेट में एसआई की अग्रिम जमानत रद्द

मानव तस्करी रैकेट में एसआई की अग्रिम जमानत रद्द

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने आईजीआई एयरपोर्ट पर मानव तस्करी रैकेट में आव्रजन अधिकारियों व एयरलाइंस अधिकारियों के साथ मिलीभगत के आरोपी दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनमोहन ने आरोपी उपनिरीक्षक नवीन उपाध्याय को निचली अदालत द्वारा 21 मई को दी गई अग्रिम जमानत को गलत ठहराया है। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था और एसीएमएम ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर उसे समर्पण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सेशन कोर्ट ने चार मई को मामले को गंभीर बताते हुए उसे अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था, मगर 21 मई को जमानत स्वीकार कर ली। अदालत ने कहा 4 से 21 मई के बीच परिस्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था ऐसे में अग्रिम जमानत प्रदान करने का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वकील पवन शर्मा ने अदालत को बताया कि अभियुक्त पर गंभीर आरोप हैं और उससे पूछताछ जरूरी है। उसने समर्पण करने के आदेश का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा आईजीआई एयरपोर्ट पर इस रैकेट का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार है। वह गुजरात से चलने वाले इस रैकेट में एजेंट के बीच की कड़ी के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने कहा आव्रजन व एयरलाइंस अधिकारी 30 लाख रुपये तक लेकर यात्रियों को देश से बाहर जाने में मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed