फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   382 new cases of dengue in three days

तीन दिनों में डेंगू के 382 नए मामले

Fri, 11 Oct 2013 01:34 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
382 new cases of dengue in three days

नई दिल्ली में डेंगू मरीजों की संख्या में कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले तीन दिनों में डेंगू के 382 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही इस साल दिल्ली में रजिस्टर्ड डेंगू मरीजों की संख्या 3298 पहुंच गई है। दिल्ली नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को डेंगू के आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक सबसे ज्यादा 1538 डेंगू मरीज उत्तरी एमसीडी क्षेत्र में मिले हैं। जबकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या 882 तक पहुंच चुकी है।

इसी तरह पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में यह आंकड़ा 729 दर्ज किया गया है। वहीं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 57, दिल्ली कैंट में 8, उत्तर प्रदेश से 15, हरियाणा से चार और दूसरे राज्यों से आए डेंगू मरीजों की संख्या 18 दर्ज की गई है। जबकि 30 मरीज ऐसे मिलें हैं जिनकी पहचान नहीं तय हो सकी है।
विज्ञापन


एमसीडी के अनुसार पिछले तीन दिनों में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। अभी तक डेंगू से दिल्ली में चार मौत जबकि डेंगू संभावित सात मरीजों की मौत हुई है।

बीते शुक्रवार को मजीदिया अस्पताल में एक एमबीबीएस छात्र की मौत डेंगू से हुई थी, लेकिन अभी तक एमसीडी ने उसे अपनी सूची में शामिल नहीं किया है। इस वर्ष चिकनगुनिया के भी छह मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू पर स्वास्थ्य समिति की बैठक में हंगामा
नई दिल्ली के उत्तरी दिल्ली नगर निगम में डेंगू का प्रकोप बढ़ने और शाहबाद डेयरी इलाके में 10 लोगों की मौत होने के मामले पर स्वास्थ्य समिति की बैठक में कांग्रेस एवं बसपा के पार्षदों ने हंगामा किया।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों और अधिकारियों की कड़ी खिंचाई की। उन्होंने आरोप लगाया गया कि भाजपा पार्षद एवं अधिकारी डेंगू की सच्चाई को दबाने में लगे हुए है।


अहम है कि शाहबाद डेयरी में 10 लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई।

समिति अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने डेंगू के प्रकोप और शाहबाद डेयरी मामले पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। इस बीच शाहबाद डेयरी इलाके से कांग्रेस पार्षद श्रद्धानंद सांगवान ने रिपोर्ट पर अनेक सवाल उठाए।

बैठक के अंत में पार्षदों ने नगर निगम की सभी डिस्पेसरियों एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सेंटरों में डेंगू की जांच के इंतजाम करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed