फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   new delhi to muzafferpur train run

नई दिल्ली स्टेशन से 1190 श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली ट्रेन

Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
new delhi to muzafferpur train run
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को करीब 1190 मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा गया। दोपहर तीन बजे यह ट्रेन नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 16 से रवाना की गई। रवाना होने से पहले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई और रास्ते के लिए खाना और पानी की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व रैन बसेरों में रहने वाले प्रवासियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से इंतजाम किए गए थे। स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिया गया। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मजदूरों को ट्रेन से घर भेजने के लिए खर्च उठाने का फैसला केजरीवाल सरकार ने किया है। गोपाल राय ने यह भी कहा कि बिहार के लगभग 1200 श्रमिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना की गई है। सरकार ने ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed