{"_id":"614d409e8ebc3e09e4119376","slug":"narcotics-cell-of-dwarka-district-arrested-three-african-nationals-including-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बांग्लादेश-नेपाल के रास्ते लाते थे नशे की खेप, महिला समेत तीन अफ्रीकी नागरिक ऐसे दबोचे, 10 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बांग्लादेश-नेपाल के रास्ते लाते थे नशे की खेप, महिला समेत तीन अफ्रीकी नागरिक ऐसे दबोचे, 10 करोड़ की हेरोइन बरामद
Fri, 24 Sep 2021 08:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:36 AM IST
सार
द्वारका जिला की नारकोटिक्स सेल ने एक महिला समेत तीन अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 811 ग्राम हेरोइन बरामद की है इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी नशे की खेप बांग्लादेश-नेपाल के रास्ते लाते थे
विज्ञापन
पुलिस ने महिला समेत तीन अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिले की नारकोटिक्स दस्ते ने अफ्रीकी महाद्वीप से बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते ड्रग का खेप लाने वाले तीन अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 811 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, दो अफ्रीकी पासपोर्ट जिस पर फर्जी वीजा चिपका हुआ है और एक स्कूटी बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स दस्ते को जिले में मादक द्रव्य की तस्करी करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।
निगरानी के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि कुछ अफ्रीकी नागरिक मादक द्रव्य के आयात और वितरण में लगे हैं। तुरंत एक विशेष टीम ऐेसे ड्रग सप्लायरों की पहचान करने में जुट गई। 17 सितंबर को पुलिस को उत्तम नगर के पास एक अफ्रीकी महिला के हेरोइन सप्लाई करने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस को 362 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी पहचान युगांडा निवासी एंजेला नालुनोंडा के रूप में हुई। उसने बताया कि वह सितंबर 2017 में पांच माह का मेडिकल वीजा लेकर दिल्ली आई थी। वह उत्तम नगर में किराए पर रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात इफेडी फ्रैंक इव से हुई। जिसने उसे हेरोइन की तस्करी में शामिल कर लिया। वह चर्च में मिलने वाले लोगों को हेरोइन सप्लाई करती थी।

महिला ने पुलिस को इफेडी का मोबाइल नंबर दिया। जिसके जरिए पुलिस ने उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 345 ग्राम हेरोइन मिली। इफेडी ने पूछताछ में बताया कि उसे हेरोइन का खेप नाइजीरियाई नागरिक उचे लिविनस डाइक से मिलता है जो दिल्ली में ड्रग का बहुत बड़ा सप्लायर है। वह हेरोइन के साथ साथ कोकीन और अन्य तरह के नशीले पदार्थ का सप्लाई करता है।
साथी से फोन करवाकर सरगना को दबोचा
उचे लिविनस डाइक ने पूछताछ में बताया कि वह सरगना से फोन पर संपर्क करता था। उसके पास कई फोन हैं। पुलिस ने उचे को रिमांड पर लेने के बाद उससे सरगना को फोन करवाया और खेप लेकर उत्तम नगर आने के लिए कहा। सरगना उसकी बातों में आ गया और 20 सितंबर को खेप लेकर पहुंचा।
जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 104 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि उचे फर्जी पासपोर्ट व वीजा के जरिए नाइजीरिया से नशीले पदार्थ का खेप बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भारत लाता था। वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था।