{"_id":"62537a394024b3408066ef93","slug":"murder-of-a-young-man-by-slitting-throat-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपराध : रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अपराध : रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
Mon, 11 Apr 2022 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:15 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चांद मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हरदेश के दोस्त राजीव के पिता की चांद मलिक से एक सप्ताह पूर्व कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में आपसी रंजिश में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चांद मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हरदेश के दोस्त राजीव के पिता की चांद मलिक से एक सप्ताह पूर्व कहासुनी हो गई थी। शनिवार उसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान चांद मलिक ने हरदेश का गला रेत दिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
चांद के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक सी-बलॉक, लालबाग, आदर्श नगर निवासी हरदेश प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार रात को घर के पास ही चिकन की रेहड़ी लगाने वाले चांद मलिक से उसकी बहस हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपी ने हरदेश का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। हरेदश को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धारदार हथियार से हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
संगम विहार में गोली मारकर युवक की हत्या
संगम विहार थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते किसी ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गली नंबर-12, जी ब्लाक संगम विहार निवासी हकीम कार सफाई का काम करता था। शाम करीब साढ़े सात बजे युवक को गोली मारने की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बत्रा अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार देर रात तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया था कि हकीम को गोली किसने और क्यों मारी है। शुरूआती जांच में रंजिश के चलते गोली मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन