फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Moosewala Murder: Lawrence Bishnoi shooter came to Noida for murder

Moosewala Murder : हत्या करने नोएडा आए थे लॉरेंस बिश्नोई के शूटर, पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे

Wed, 06 Jul 2022 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 03:51 AM IST
सार

वारदात की योजना बनाने के लिए नोएडा में स्थान भी चिन्हित कर लिया गया था लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Moosewala Murder: Lawrence Bishnoi shooter came to Noida for murder
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बरार गिरोह के सदस्य अंकित उर्फ छोटा व सचिन भिवानी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पता चला है कि ये लोग नोएडा में हत्या की बड़ी वारदात करने आए थे। वारदात की योजना बनाने के लिए नोएडा में स्थान भी चिन्हित कर लिया गया था लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इनका शरणदाता संदीप दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार हो गया। उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद शूटरों को कई जगह भेजने में मदद की थी। यह भी पता चला कि सिद्घू की हत्या उन्हीं हथियारों से की गई, जिनका उसने अपने गानों में जिक्र किया था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अंकित ने पूछताछ में बताया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए अज्ञात व्यक्ति ने 12 मई को शूटरों को हथियार दिए थे। पंजाबी गायक की हत्या करने के लिए हथियार पंजाब के रास्ते भारत में आए थे। ये माना जा रहा है कि नेपाल के जरिए हथियारों को लाया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कब और कैसे आए थे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित अभी साढ़े अठारह वर्ष का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक कॉमन दोस्त विट्ठल के जरिए प्रियव्रत उर्फ फौजी को जानता था। प्रियव्रत उसके सेरसा गांव में आता था। इस दौरान उसकी अंकित से मुलाकात होती थी। अंकित प्रियव्रत से मिलकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने उसे अपना हीरो बना लिया। वह फेसबुक पर लारेंस बिश्रोई को भी देखता था। उसकी लाइफ स्टाइल से प्रभावित होकर वह अपराध की दुनिया में उतरा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकित ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया है। इससे पहले उसने श्रीगंगानगर, राजस्थान में एक ही दिन में दो लोगों पर फायरिंग की थी। उसके खिलाफ श्री गंगानगर में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। वह पढ़ा-लिखा नहीं है। 

पत्रकार व महिला सिपाही के जरिए भी थी साजिश : जब शूटरों को मूसेवाला की हत्या के लिए घर में घुसने का मौका नहीं मिल रहा था तो पुलिस की वर्दी पहनकर दबिश देने के बहाने सिद्धू की हत्या करने की साजिश रची थी। ये भी पता लगा कि ये दो लड़कियां ढूंढ रहे थे। इनमें एक को पत्रकार व दूसरी को महिला सिपाही बनाकर अंदर भेजते। इसके बाद ये पुलिस की वर्दी पहनकर सिद्धू के घर में दबिश देने के बहाने घुसकर उसकी हत्या कर देते। 


जिन हथियारों का गानों में जिक्र, उन्हीं से हत्या
अंकित ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी गानों में जिस हथियारों का जिक्र किया था, उन्हीं हथियारों से उसकी हत्या की गई थी। इसका खुलासा उसके मोबाइल से मिले फोटो व वीडियो से हुआ है। सिद्धू की हत्या में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। इसमें ऑस्ट्रिया की ग्लोक-30, जिगाना पिस्टल, जर्मन मेड हेकलर एंड कोच, चीन की स्टार व एके-47 जैसे हथियार शामिल हैं। सिद्धू की हत्या करने वाले तीन शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी दीपक मुंडी, मनु कुस्सा व जगरूप रूपा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed