फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant ran away with the KTM bike from the shop after doing a test drive in delhi

दिल्ली: टेस्ट ड्राइव के बहाने दुकान से केटीएम ले भागा बदमाश, मैकेनिक से खरीदने की बात कहकर मांगी थी बाइक

Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM IST
सार

दिल्ली में टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर एक बदमाश दुकान से केटीएम बाइक ले भागा। बदमाश ने मैकेनिक से खरीदने की बात कहकर बाइक मांगी थी। पुलिस अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है

विज्ञापन
miscreant ran away with the KTM bike from the shop after doing a test drive in delhi
फाइल फोटो - फोटो : KTM

विस्तार

हरिनगर इलाके में टेस्ट ड्राइव का बहाना कर एक बदमाश केटीएम बाइक लेकर फरार हो गया। मैकेनिक की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गइ है। 
विज्ञापन


तिहाड़ गांव निवासी राहुल(27) हरिनगर स्थित भल्ला मोटर्स में बतौर मैकेनिक काम करता है। राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भल्ला मोटर्स पुरानी बाइक खरीदने बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा। वह केटीएम बाइक खरीदना चाहता था।
विज्ञापन

 
राहुल ने युवक को बाइक दिखाई। युवक ने बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। एक केटीएम बाइक युवक को देने के बाद राहुल भी पिछली सीट पर बैठ गया। कुछ दुर चलाने के बाद वह बाइक लेकर दुकान पर आ गया। युवक ने राहुल को बताया कि बाइक में हवा कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल जैसे ही हवा भरने वाला मशीन लेने के लिए दुकान के भीतर गया, आरोपी बाइक को लेकर फरार हो गया। राहुल ने तुरंत अपने मालिक व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने आस पास के थानों में बाइक का नंबर दे दिया है ताकि आरोपी के उनके इलाके में मौजूद होने से उसकी गिरफ्तारी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed