फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Met with Metropolitan Magistrate after eating food

खाना खाकर टहल रहे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से झपटमारी

Wed, 16 Oct 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Met with Metropolitan Magistrate after eating food
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में प्रधानमंत्री की भतीजी के साथ हुई झपटमारी की वारदात को लोग अभी भूले भी नही थे कि सोमवार रात बदमाश उत्तरी दिल्ली के ही रूप नगर इलाके में तीस हजारी कोर्ट के जज विप्लव डबास का मोबाइल फोन झपटकर भले गए। वारदात के समय जज खाना खाकर अपने घर के पास टहल रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसमें स्कूटी सवार बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की आधा दर्जन टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट विप्लव डबास परिवार के साथ रूप नगर इलाके में रहते हैं। वह तीस हजारी कोर्ट में एमएम हैं। घर के पास ही टहलने के दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई तो वह बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। उन्होंने दूसरे फोन से पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज बदमाश कैद हुए हैं, लेकिन स्कूटी का नंबर साफ नहीं है। पुलिस उस रास्ते पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed