{"_id":"61db2662653a7b142e760ebc","slug":"mbbs-exam-banned-ashram-news-noi626055220","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस परीक्षा पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस परीक्षा पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों के विरोध के चलते एमबीबीएस परीक्षा पर रोक लगा दी गई है। रविवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने10 जनवरी से होने वाली एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की लिखित परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाई है। यह रोक अगले निदेर्श तक लागू रहेगी।
दरअसल दिल्ली के अस्पतालों में लगातार स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। राजधानी के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस छात्र भी इसमें शामिल हैं। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों ने 10 जनवरी से होने वाली परीक्षाओं पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर दिल्ली एम्स से लेकर अलग-अलग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने विरोध अभियान भी शुरू किया। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा समाज के दूसरे लोगों की तरह उन पर भी है। लगातार अस्पतालों में काम करने और बाहरी इलाकों में संपर्क में आने से भारी संख्या में चिकित्सीय छात्र और डॉक्टर संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में एमबीबीएस की लिखित परीक्षा पर रोक लगानी चाहिए। इसे कोरोना महामारी के नियंत्रण में आने तक टालना चाहिए। इसके बाद रविवार को यूनिवर्सिटी की ओर से निर्देश जारी किए गए।