{"_id":"6aef4e9e646a40c22305ebc8","slug":"manal-achieved-several-accomplishments-in-handball-and-cricket-ashram-news-c-340-1-del1004-162502-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हैंडबॉल और क्रिकेट में मनाल ने पाईं कई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हैंडबॉल और क्रिकेट में मनाल ने पाईं कई उपलब्धियां
विज्ञापन
जोनल, राज्य, सीबीएसई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। खेल के मैदान में मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के दम पर मनाल उनियाल अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। हैंडबॉल और क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनाल ने पिछले पांच वर्षों में जोनल, राज्य, सीबीएसई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। खास बात यह है कि उन्होंने कप्तान की जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं।
मनाल का खेल सफर 2022-23 में शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने सब जूनियर हैंडबॉल जोनल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्रिकेट सब जूनियर जोनल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिल्ली स्टेट की अंडर-14 क्रिकेट, हैंडबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।
वर्ष 2023-24 में मनाल ने दिल्ली टीम की ओर से एसजीएफआई नेशनल हैंडबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसी सत्र में सब जूनियर हैंडबॉल और फुटबॉल जोनल प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वर्ष 2024-25 में मनाल ने सीबीएसई क्लस्टर हैंडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद मोदीनगर में आयोजित सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वर्ष 2025-26 में भी सीबीएसई क्लस्टर हैंडबॉल में पहला स्थान बरकरार रखा। राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ दिल्ली ओलंपिक हैंडबॉल में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी दौरान डीडीसीए के अंडर-16 ट्रायल के लिए भी उनका चयन हुआ।
वर्ष 2026-27 का सत्र मनाल के लिए खास रहा। कप्तान के रूप में उन्होंने सीबीएसई क्लस्टर हैंडबॉल अंडर-17 में टीम को पहला स्थान दिलाया। हरियाणा के झज्जर में आयोजित सीबीएसई नेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दिल्ली स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में कप्तानी करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर हैंडबॉल जोनल अंडर-17 में भी टीम पहले स्थान पर रहीं।