फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man shot by minors in jahangirpuri area case registered

दिल्ली: सात महीने पहले की थी पिता की पिटाई, नाबालिग बेटे ने आंख में गोली मारकर लिया बदला

Sat, 16 Jul 2022 11:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 Jul 2022 11:32 AM IST
सार

जांच में यह पता चला है कि पीड़ित ने सात महीने पहले आरोपी के पिता की पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर गोली चलाई है।

विज्ञापन
man shot by minors in jahangirpuri area case registered
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : ANI

विस्तार


विज्ञापन
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग द्वारा एक शख्स को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए गोली चलाई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़ित पार्क के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन नाबालिग लड़के उसके पास आए। जिनमें से एक ने उसे गोली मारी और तीनों वहां से भाग गए।

गोली सीधे पीड़ित की आंख में जाकर लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीसीआर कॉल के माध्यम से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घटना की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान जहांगीरपुरी एच-4 ब्लॉक निवासी जावेद के रूप में हुई है। उसकी शिकायत पर जहांगीरपुरी थाने में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अबतक की जांच में यह पता चला है कि पीड़ित ने सात महीने पहले आरोपी के पिता की पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed