फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Left student organisation took out solidarity march with kisan agitation do not get permission four hour protest goes on

मंडी हाउस से जंतर-मंतर सिटिजन मार्च को नहीं मिली मंजूरी, हंगामे के बाद चार घंटे चला धरना

Wed, 03 Feb 2021 07:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Left student organisation took out solidarity march with kisan agitation do not get permission four hour protest goes on
मंडी हाउस पर लेफ्ट स्टूडेंट पार्टियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मंडी हाउस से जंतर-मतर तक किसानों के समर्थन में सिटिजन मार्च निकालने की मंजूरी दिल्ली पुलिस से नहीं मिली। जिसके बाद आयोजन कर्ताओं ने मंडी हाउस पर जमकर हंगामा किया और लगभग चार घंटे तक यहीं धरने पर बैठे रहे। तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के सहयोग में लगभग दो दर्जन वामपंथी छात्र, महिला और सामाजिक संगठन इस प्रदर्शन में शामिल थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोपहर 12 बजे लगभग 500 से ज्यादा छात्र, महिलाएं व सामाजिक संगठनों के लोग किसानों के समर्थन में मंडी हाउस पहुंच गए थे। जिसमें एआईसीसीटीयू, एआईपीडब्ल्यूए, आइसा, एआईएसएफ, अनहद, सीवाईएसएस, डीएसएफ, डीएसयू, डीवाईएफआई, जेएनयूएसयू, जेएसएम, केवाईएस, एमएसएफ, एनएफआईडब्ल्यू, एनएसयूआई, आरवाईए, संगवारी, एसएफआई, जलेस, जसम, दलेस, प्रतिरोध और प्रलेस जैसे संगठन शामिल थे।
विज्ञापन


मंडी हाउस पर लोगों का हुजूम बढ़ता देख पुलिस को उस ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर सील करना पड़ा। लगभग पांच बजे तक मंडी हाउस जाने के सभी रास्ते बंद थे। उधर मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रहे लोग शाम को लगभग चार बजे तक डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोग मौके पर ही धरने पर बैठ गए थे। चार बजे के बाद लोग यहां से वापस लौट गए। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. ईश सिंघल ने प्रदर्शनकारियों को दिये जवाब में कहा है कि मंडी हाउस से जंतर-मंतर रोड प्रदर्शन, मार्च और किसी तरह के धरने के लिये नहीं है। इसके अलावा कहा गया है कि जंतर-मंतर पर खास वजह से प्रदर्शन की अनुमति है। लेकिन मौजूदा समय वहां भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed