{"_id":"61717a29a9179e6a8e2bf381","slug":"lakhs-looted-including-jewelery-by-taking-woman-hostage-ashram-news-noi611629978","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर जेवर समेत लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर जेवर समेत लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। बदमाश देर रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर दाखिल हुए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ताहिरा (32) परिवार के साथ भागीरथी विहार, गोकुलपुरी में रहती हैं। पति नईमुद्दीन 17 अक्तूबर को पति कारोबार के सिलसिले में गुजरात गए थे। घर में ताहिरा अकेली थीं। मंगलवार रात अकेले होने के कारण ताहिरा ने पड़ोसियों से घर का बाहर से ताला लगवा लिया।
देर रात करीब 3.00 बजे सोते हुए ताहिरा की अचानक आंख खुली तो उसने दो बदमाशों को सामने पाया। आरोपी ने ताहिरा को पिस्टल दिखाकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद एक बदमाश ने घर की तलाशी लेना शुरू कर दिए। बदमाशों ने घर में रखे और ताहिरा के पहने हुए जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस को ताहिरा ने बताया कि बदमाशों ने तीन लाख से अधिक के जेवरात लूट लिए।