फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal started his WhatsApp channel

मिशन: केजरीवाल शुरू किया अपना व्हाट्सएप चैनल, हिमाचल के आपदा पीड़ितों को 10 करोड़ देंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री

Sat, 23 Sep 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 05:46 AM IST
सार

चैनल whatsapp.com/channel/0029Va…के माध्यम से लोग उनसे सीधे जुड़ सकेंगे और उनके विचारों से रूबरू हो पाएंगे।  इस दौरान खुशी व्यक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप सभी से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।

विज्ञापन
Kejriwal started his WhatsApp channel
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर के लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपना व्यक्तिगत व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया। चैनल whatsapp.com/channel/0029Va…के माध्यम से लोग उनसे सीधे जुड़ सकेंगे और उनके विचारों से रूबरू हो पाएंगे।  इस दौरान खुशी व्यक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप सभी से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। आइए, हम भारत को दुनिया में नंबर-एक देश बनाने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि इंडिया यानी भारत दुनिया का नंबर-1 देश बनने का हकदार है।

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आज आजादी के 75 साल बाद भी आम आदमी पार्टी ही भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो कहती है कि हमें वोट दें, हम आपके बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल बनाएंगे, आपके परिवार के सदस्यों की अच्छी देखभाल के लिए मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनाएंगे। उनकी इन बातों से फिल्मी दुनिया भी प्रभावित होनी शुरू हो गई है। जवान फिल्म में शाहरुख खान कहते हैं कि कोई वोट मांगने आए तो जाति-धर्म के नाम पर वोट मत देना। जो वोट मांगने आए, उससे पूछना कि मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे, मेरा परिवार अगर बीमार हो गया तो उसके लिए अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूल शानदार बनाए। जब हम लोगों ने दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए तो कहा गया कि दिल्ली में तो हो सकता है, क्योंकि दिल्ली छोटा शहर है, दूसरे राज्य में नहीं हो सकता है, लेकिन आज मुझे बेहद खुशी है कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 51 हजार से अधिक फालोवर्स
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 20 सितंबर को अपने कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल शुरू किया था, उसके अब तक 51 हजार से अधिक फालोवर्स हो गए हैं। उन्होंने व्हाट्सएप चैनल शुरू करने पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नए कार्यक्रमों एवं अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल https:@@whatsapp-com@channel@0029Va8X7Ak23n3eNZ2Kuh3o के साथ जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके। उन्होंने व्हाट्सएप चैनल पर मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत रामेश्वरम् के दर्शन के लिए भेजे गए तीर्थ यात्रियों से मिलने की कुछ तस्वीरें साझा की थी।

हिमाचल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ देंगे केजरीवाल
हिमाचल में मानसून के समय आई आपदा में मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल सरकार पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ रुपये देंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को इस संबंध में मंजूरी दी। उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पत्र के बाद यह फैसला लिया। केजरीवाल ने कहा कि इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश के साथ दिल्ली खड़ी है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्र में कहा था कि हाल के मानसून के दौरान लगातार बारिश से राज्य में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है। इस आपदा से सड़कों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं सहित बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। हिमाचल के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है और सड़कों, पानी की आपूर्ति, बिजली की बहाली और आपदा के कारण बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने जैसे कई राहत उपाय पहले ही किए जा चुके हैं। 


भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति से निपटने और राज्य में आजीविका पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते है। इस बाबत तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वित्त मंत्री आतिशी को निर्देश दिए कि आपदा के इस समय में हिमाचल की मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed