Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal and AAP's DNA is full of anarchy, lies and corruption: BJP

केजरीवाल और आप का डीएनए अराजकता, झूठ और भ्रष्टाचार से भरा : भाजपा

Wed, 05 Nov 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal and AAP's DNA is full of anarchy, lies and corruption: BJP
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी का राजनीतिक डीएनए अराजकता, झूठ और भ्रष्टाचार से मिश्रित है। अन्ना हजारे के नाम पर राजनीति में आए केजरीवाल ने दस साल तक दिल्ली को विकास से वंचित रखा और केवल अपने राजनीतिक हित साधे।
विज्ञापन

सचदेवा ने पूछा कि यमुना सफाई के 6500 करोड़ रुपये और जल बोर्ड के 25,000 करोड़ रुपये कहां गए, इसका जवाब केजरीवाल सरकार के पास नहीं है। इन पैसों का इस्तेमाल उन्होंने अन्य राज्यों में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पंख देने के लिए किया लेकिन अब पंजाब से गोवा तक आम आदमी पार्टी बेनकाब हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि आप नेताओं ने दिल्ली में फर्जी वोट बनवाने की साजिश रची, कहीं पटरियों पर काल्पनिक घर दिखाकर तो कहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में एक-दो कमरों के मकानों में 60–70 वोट पंजीकृत करवाए। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी और वीडियो के जरिए भी इसे उजागर किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed