{"_id":"6ac678a2667b7cbdf00b745a","slug":"kartik-pulls-off-major-upset-at-fenesta-open-defeats-kamboj-ashram-news-c-340-1-del1011-158271-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फेनेस्टा ओपन में कार्तिक का बड़ा उलटफेर, कांबोज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फेनेस्टा ओपन में कार्तिक का बड़ा उलटफेर, कांबोज को हराया
विज्ञापन
-मनीष सुरेशकुमार और वैदेही चौधरी समेत शीर्ष वरीय क्वार्टर फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। 31वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में तमिलनाडु के 21 वर्षीय प्रणव कार्तिक ने बुधवार को बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त उदित कांबोज को शिकस्त दी। पुरुष एकल के दूसरे दौर में कार्तिक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 1-6, 7-6 (7-3), 6-2 से जीत दर्ज की। मुकाबला 2 घंटे 31 मिनट चला।
कांबोज ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 6-1 से बढ़त बनाई, लेकिन कार्तिक ने दूसरे सेट में अपनी लय हासिल कर ली। सेट टाईब्रेक तक पहुंचा, जहां कार्तिक ने 7-3 से जीत दर्ज कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट के पहले ही गेम में ब्रेक हासिल कर उन्होंने बढ़त बनाई और फिर कांबोज को वापसी का मौका नहीं दिया।
कार्तिक ने कहा कि पहले सेट के बाद उन्हें मैच हारने का डर लग रहा था, लेकिन टाईब्रेक जीतने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अधिक आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन
मनीष और वैदेही क्वार्टर फाइनल में :
पुरुष एकल में शीर्ष वरीय मनीष सुरेशकुमार ने लक्षित सूद को 6-0, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। छठी वरीय मान केशरवानी, आठवीं वरीय रोहन मेहरा और सूरज आर. प्रभोद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
महिला एकल में शीर्ष वरीय वैदेही चौधरी ने आहान आहान को 6-4, 6-1 से हराया। दूसरी वरीय श्रुति अहलावत ने पी. मुंडे को 6-1, 6-3 और तीसरी वरीय आकांक्षा नित्तूरे ने युबरानी बनर्जी को 6-1, 4-6, 6-1 से मात दी। सोनल पाटिल और अदिति रावत ने भी अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-18 में प्रनील शर्मा बाहर :
बालक अंडर-18 एकल में शीर्ष वरीय प्रनील शर्मा को वीर जितेन मैडम ने 7-6 (7-4), 6-4 से हराकर बाहर कर दिया। चौथी वरीय ओम रमेश पटेल और पांचवीं वरीय आदित्य मोर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
बालिका अंडर-18 में शीर्ष वरीय सविता भुवनेश्वरन ने आहिदा सिंह के रिटायर होने के बाद अंतिम आठ में जगह बनाई। रिटायरमेंट के समय सविता 3-6, 7-6 (7-5), 3-0 से आगे थीं। दूसरी वरीय पार्थसारथी मुंडे और तीसरी वरीय श्रीनिति चौधरी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।