फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kala Jathedi-Lawrence Bishnoi gang uses Pakistani weapons

खुलासा : पाकिस्तानी हथियारों का इस्तेमाल करता है काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई गिरोह

Sat, 05 Mar 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:04 AM IST
सार

उत्तर-भारत के कुख्यात गैंगस्टर काला राणा ने किया खुलासा, पाकिस्तान के बॉर्डर से हथियारों को भारत में फेंका जाता है।

विज्ञापन
kala Jathedi-Lawrence Bishnoi gang uses Pakistani weapons
kala rana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लारेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गिरोह का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। पाकिस्तानी हथियारों की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण गिरोह के बदमाश इन हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तानी बॉर्डर से इन हथियारों को भारत में फेंका जाता है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए उत्तर-भारत के टॉप मोस्ट गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा उर्फ टाइगर ने किया है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के बदमाश स्टार व जिगाना जैसी पाकिस्तानी पिस्टल का इस्तेमाल करते हैं। काला राणा ने पूछताछ में बताया कि स्टार करीब डेढ़ लाख रुपये और जिगाना करीब चार लाख रुपये में आती है। बॉर्डर पर ये पिस्टल पाकिस्तान से भारत में फेंकी जाती हैं और फिर ड्रग्स तस्करों के माध्यम से काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई गिरोह तक पहुंचती हैं। गिरोह के लिए पाकिस्तानी हथियारों का इस्तेमाल जग्गू भगवानपुरिया व नरेश सेठी करते हैं। ऐसे में पुलिस जग्गू भगवानपुरिया व नरेश सेठी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल की सीआई ने काला राणा को दिल्ली में रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। काला राणा ने करीब दो वर्ष पहले थाइलैंड से उत्तरी दिल्ली के एक केबल व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला राणा ने खुद व्यवसायी को रंगदारी के लिए फोन किया था और कहा था कि वह काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई गिरोह का बदमाश काला राणा उर्फ टाइगर बोल रहा है। उत्तरी जिला पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज किया था। बाद में ये मामला सीआई को ट्रांसफर हो गया था। स्पेशल सेल की सीआई ब्रांच मामले की जांच कर रही थी।

बिचौलिये की भूमिका निभाता था राणा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई गिरोह में काला राणा बिचौलिये की भूमिका निभाता था। वह गिरोह के आका के आदेश को शूटरों तक पहुंचाता था। शूटरों से वारदात को अंजाम वही दिलवाता था। शूटरों के भी किसी संदेश को आकाओं तक काला राणा ही पहुंचाता था। बताया जा रहा है कि गिरोह में करीब 200 शूटर हैं। काला राणा हर शूटर से व्हाट्सएप कॉल करके बात करता था।


चंडीगढ़ से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, काला राणा ने थाइलैंड जाने के लिए हरनाम के नाम से चार लाख रुपये में चंडीगढ़ से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह थाइलैंड में ज्यादातर क्लबों में रहता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह थाइलैंड में किस देश के नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed