{"_id":"64e1d795ea6656490b0fe389","slug":"jhandewala-temple-committee-urged-devotees-to-come-wearing-modest-clothes-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhandewala Mata Temple: मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आने पर मिलेगी एंट्री, समिति ने किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhandewala Mata Temple: मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आने पर मिलेगी एंट्री, समिति ने किया आग्रह
Sun, 20 Aug 2023 02:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:36 PM IST
सार
झंडेवाला माता मंदिर प्रबंधन कमेटी के सचिव ने इस तरह का पोस्टर लगाने की बात को सिरे से नकारा है। मंदिर समिति का कहना है कि 4 महीने पहले एक बोर्ड लगाया था।
विज्ञापन
झंडेवाला मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर रोक लगाने का मामला सामने आया था। वहीं, झंडेवाला माता मंदिर प्रबंधन कमेटी के सचिव ने इस तरह का पोस्टर लगाने की बात को सिरे से नकारा है। मंदिर समिति के प्रवक्ता ने बताया कि करीब 4 महीने पहले एक बोर्ड लगाया था, जिसके माध्यम से आग्रह किया गया है कि मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर आए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में करीब चार-पांच महीने पहले अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश देने पर रोक लगाई गई थी। इस बारे में उस मंदिर के बाहर बोर्ड और पोस्टर लगाए गए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद से मंदिरों में इस तरह के बोर्ड और पोस्टर लगाने का अभियान शुरू हुआ है। हालांकि दिल्ली के मंदिरों में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को रोकने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
वर्षों पहले गुरुद्वारों में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों पर रोक लगाई गई थी और इस तरह के कपड़े पहनकर आने वालों को गुरुद्वारे में प्रवेश देना बंद कर दिया था। उनमें इस तरह की रोक अभी भी है। कटरा स्थित वैष्णो माता मंदिर में भी अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है। उनको दर्शन किये बिना वापस भेज दिया जाता है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन