फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jewelry worth millions stolen from kalkaji jewelery showroom

ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के जेवरात चोरी

Thu, 21 Jan 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth millions stolen from kalkaji jewelery showroom
कालकाजी इलाके के इसी ज्वेलरी शोरूम में हुई वारदात । - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों ने एक बार फिर ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया है। मंगलवार रात छत की टीनशेड और खिड़की काटकर शोरूम में दाखिल हुए बदमाश ग्राउंड फ्लोर से सोने और हीरे के सारे जेवरात ले उड़े। सफेद पीपीई किट पहने नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह शोरूम खोलने पर वारदात का पता चला। वारदात के वक्त हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड शोरूम के बाहर सुरक्षा में तैनात थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि जिला डीसीपी आरपी मीणा ने कहा कि शोरूम मालिक और उसके मैनेजर ने बुधवार देर रात तक आभूषणों की कीमत नहीं बताई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी के एच-ब्लाक में देशबंधु कॉलेज के पास मेन रोड पर अंजलि ज्वेलर्स नामक चार मंजिला शोरूम है। ज्वेलरी शोरूम के बाहर हर वक्त चार से पांच हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। बताया रहा है कि शोरूम के पीछे भी गली में गार्ड तैनात रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शोरूम को खोला गया तब चोरी का पता लगा। शोरूम के मैनेजर ने इसकी सूचना कालकाजी थानाध्यक्ष संदीप घई को दी। शुरुआती जांच में पता लगा है चोर छत की टीनशेड और खिड़की काटकर अंदर घुसे थे। बदमाश ग्राउंड फ्लोर से सारी सोने व डायमंड की ज्वेलरी चुराकर ले गए। चोर छत के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि पीड़ित ज्वेलर शिकायत देंगे उसके बाद ही पता लगेगा कि कितने की ज्वेलरी चोरी हुई। पुलिस के मुताबिक ज्वेलरी शोरूम का मालिक पश्चिम बंगाल निवासी ज्वेलर है। वह कभी-कभी शोरूम आता है आमतौर पर मैनेजर ही शोरूम को संभालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दो आरोपी
शोरूम में घुसे दो बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की पीपीई किट पहने थे। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि शोरूम में घुसे बदमाशों की संख्या कितनी थी। पुलिस ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है। मौके से कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले हैं।

चौथी बिल्डिंग की सीढ़ियां बाहर की ओर हैं
शोरूम की बिल्डिंग से सटी चौथी बिल्डिंग की सीढ़ियां बाहर की ओर बनी हुई हैं। सीढ़ियों का रास्ता हमेशा खुला रहता है। माना जा रहा है कि चोर इन्हीं सीढ़ियों से छत के रास्ते शोरूम की छत तक पहुंचे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed