{"_id":"6163284b8ebc3e9bb07ac127","slug":"international-judo-player-and-haryana-police-si-virendra-nandal-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, पैतृक गांव में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, पैतृक गांव में मातम का माहौल
Sun, 10 Oct 2021 11:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:22 PM IST
सार
वीरेंद्र नांदल की फिलहाल करनाल में पोस्टिंग थी। परिवार भी वहीं पर रहता है। गांव में उसका भाई जयबीर परिवार सहित रहता है। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को घर पहुंच कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा पुलिस के एसआई वीरेंद्र नांदल (35) की रविवार को दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से नांदल के पैतृक गांव बोहर में मातम का माहौल है। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहा है। वीरेंद्र नांदल खेल कोटे से वर्ष 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। उसका सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
निगम की पूर्व महिला पार्षद के देवर एवं एडवोकेट सुरेश नांदल ने बताया कि वीरेंद्र नांदल मिलनसार प्रवृति का था। साथ ही जूडो का अच्छा खिलाड़ी रहा। उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उसे भीम अवॉर्ड तक मिला था। इसके बाद वह एसआई में भर्ती हुआ।
इतना ही नहीं, उसके परिवार से एक महिला ने 2013 में नगर निगम का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि महिला चुनाव हार गई थी। रविवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, गांव में सन्नाटा पसर गया। हर कोई वारदात से आहत है। परिवार के ज्यादातर पुरुष सदस्य दिल्ली गए हुए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव बोहर गांव में लाया जाएगा।
विज्ञापन
करनाल में थी पोस्टिंग
ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र नांदल की फिलहाल करनाल में पोस्टिंग थी। परिवार भी वहीं पर रहता है। गांव में उसका भाई जयबीर परिवार सहित रहता है। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को घर पहुंच कर सांत्वना दी।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरियाणा पुलिस के एसआई वीरेंद्र नांदल की दिल्ली में गोली मारकर हत्या की गई है। वीरेंद्र नांदल बोहर का रहने वाला था। उसका सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार होगा।