फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man kill Imran to take revenge of his friend murder, Delhi

दिल्ली: दोस्त के कत्ल का बदला लेने के लिए की थी इमरान की हत्या

Sun, 28 Jul 2019 06:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Man kill Imran to take revenge of his friend murder, Delhi
युवक गिरफ्तार - फोटो : Social media (File Photo)

उत्तर पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग रॉबरी सेल ने इमरान सैफी हत्याकांड के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि कब्रिस्तान में गोलीबारी मेें मारे गए उनके दोस्त की हत्या में इमरान शामिल था। बदमाशों के पास से एक सेमी पिस्टल, चार कारतूस के अलावा चोरी की बाइक मिली है। दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गत मंगलवार को वेलकम इलाके में इमरान सैफी (36) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच में एंटी स्नैचिंग रॉबरी सेल कर रही थी। निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और दानिश नाम के बदमाश को 25 जुलाई की देर रात ज्योति कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दानिश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वारदात को उसने अमन के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अगले दिन अमन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि गत 11 जनवरी को उनके दोस्त महफूज खान (35) की कब्रिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हें शक था कि इमरान सैफी भी इस साजिश में शामिल था। दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए अपने दोस्त से पिस्टल का इंतजाम किया। पुलिस हथियार मुहैया कराने वाले उनके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने वर्ष 2017 में स्पेशल सेल की टीम पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों दबोच लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed