Delhi Blast: इस्राइल दूतावास के बाहर धमाका, अमित शाह का बंगाल दौरा टला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस्राइल ने इस हमले को आतंकी हमला माना है। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने थम्स अप कैन में बम रखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम भी पहुंची। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी किया गया है। सीआईएसएफ ने अपनी सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा है।
शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा टला
सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में दूतावास के पास हुए धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौर टाल दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि शाह शुक्रवार रात ही बंगाल रवाना होने वाले थे। हालांकि बाद में बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी पुष्टि कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
हमले का मकसद पता कर रहे : इस्राइल के राजदूत
भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने दिल्ली में अपने दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों और उनका मकसद पता लगाने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29 वीं वर्षगांठ पर यह घटना हुई है।
जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से फोन पर की बात
ताजा जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने देर शाम अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से भी चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने अपने अमेरिकी समकक्ष को दिल्ली में इस्राइल के दूतावास के पास हुए धमाके से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अभी कुछ कहा नहीं जा सकता : दिल्ली पुलिस आयुक्त
दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने सिर्फ मौके का मुआयना किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और विशेष सेल द्वारा जांच की जा रही है। हम अभी इस पर और कुछ नहीं कह सकते हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने बम धमाके की घटना को बहुत गंभीर बताया और कहा कि घटना की जांच चल रही है। दोषियों का पता लगाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने इस्रायल के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी से फोन पर चर्चा की और इस्रायली दूतावास, मौजूद राजनयिकों व अन्य स्टाफ की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस हम इस घटना को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं।
वहीं सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि विस्फोट वाले स्थान पर एक कार चालक ने पैकेट में रखकर बम को फेंका था। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जांचकर्ताओं को घटनास्थल से एक लिफाफा मिला है। इस पर इस्रायली भाषा में कुछ लिखा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि यह धमाके से जुड़ा है कि नहीं।
दूसरी ओर मुंबई स्थित इस्रायली दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस तथा विशेष सुरक्षा बल के जवानों को दूतावास की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। यहां पढ़ें संबंधित खबर
बता दें कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब राजधानी के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के लिए बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया गया। जिस समय दूतावास के पास धमाका हुआ उस समय बीटिंग द रिट्रीट चल रही थी। इस आयोजन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
We received a call at around 5:45 pm regarding blast after which we reached the spot. No injuries have been reported in the incident: Fire Officer Prem Lal pic.twitter.com/wST685x0jC
— ANI (@ANI) January 29, 2021
धमाके में उपयोग किए गए विस्फोटक का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस्रायली दूतावास डॉक्टर एपीजे अब्दुल कमाल मार्ग पर स्थित है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इस्रायली नागरिकों, चाबड़ हाउस और उनके त्योहार पर हमले का अलर्ट जारी किया था।
A very low-intensity improvised device went off at 5.05 pm near APJ Abdul kalam rd near Jindal house. No injury reported, nor any damage to property witnessed except to window panes of 3 vehiclesy.Initial impressions suggest mischievous attempt to create a sensation:Delhi Police
— ANI (@ANI) January 29, 2021
विस्फोटक में आईईडी का उपयोग होने की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोटक में आईईडी का उपयोग होने की आशंका है। विस्फोटक को प्लास्टिक के बैग में लपेटकर फुटपाथ के पास झाड़ियों में छिपाया गया था। जहां इसमें हुए विस्फोट से नजदीक खड़ी चार-पांच कारों को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को शाम 5:11 बजे अब्दुल कलाम रोड पर विस्फोट की सूचना मिली थी।
Delhi: Window panes of three vehicles damaged in a low-intensity explosion near Jindal House. No injury nor any damage to any other property reported. pic.twitter.com/lNnmIccSvm
— ANI (@ANI) January 29, 2021
सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि सनसनी पैदा करने के लिए इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि फरवरी 2012 में हुए विस्फोट में इजरायली राजदूत की कार को नुकसान पहुंचा था।
सीआईएसएफ की सभी इकाइयां अलर्ट पर
नागरिक हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण परमाणु और एयरोस्पेस प्रतिष्ठानों, दिल्ली मेट्रो और केंद्र सरकार की इमारतों की रखवाली करने वाली सीआईएसएफ ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में इजरायली दूतावास के बाहर एक मामूली आईईडी विस्फोट के बाद देश भर में अपनी सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा है।
अर्धसैनिक बल ने अपने कर्मियों को परमाणु और एयरोस्पेस संस्थानों के अलावा 63 नागरिक हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सरकारी इमारतों की रक्षा करने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाइयों को ‘उच्च स्तरीय सतर्कता’ बनाए रखने के लिए कहा गया है।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम को लुटियंस दिल्ली के बीचों बीच इजरायली दूतावास के बाहर एक मामूली आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में बेहद उच्च सुरक्षा वाले जोन एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर दूतावास के बाहर फुटपाथ के पास हुए विस्फोट में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।