{"_id":"601441c78ebc3e31d240a93b","slug":"explosion-outside-israeli-embassy-jaishankar-discusses-with-us-secretary-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से फोन पर बात, दूतावास के बाहर हुए धमाके की दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से फोन पर बात, दूतावास के बाहर हुए धमाके की दी जानकारी
Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में धमाका
- फोटो : self
राजधानी में शुक्रवार शाम इस्रायली दूतावास के बाहर बम धमाके को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने देर शाम अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से भी फोन पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने उन्हें धमाके के घटनाक्रम की जानकारी दी। बता दें इससे पहले जयशंकर ने इस्रायल के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी से फोन पर चर्चा कर उन्हें दूतावास व राजनयिक की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस्रायल ने माना आतंकी हमला
गौरतलब है कि इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस्राइल ने इस हमले को आतंकी हमला माना है। फिलहाल धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने थम्स अप कैन में बम रखा था। घटना की जांच एनआईए कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड भी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी किया गया है। सीआईएसएफ ने अपनी सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा है। दूसरी ओर मुंबई स्थित इस्रायली वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस तथा विशेष सुरक्षा बल के जवानों को दूतावास की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें संबंधित मुख्य खबर