{"_id":"60141ba58ebc3e56974e69f6","slug":"mumbai-police-is-on-high-alert-after-the-blast-in-delhi-security-tightened-maharashtra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता बढ़ी : दिल्ली में दूूतावास के पास धमाके के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सतर्कता बढ़ी : दिल्ली में दूूतावास के पास धमाके के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस
Fri, 29 Jan 2021 08:10 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके तहत मुंबई पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने कहा कि दिल्ली में आज हुए धमाके के बाद हम हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि नई दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Mumbai Police is on high alert after the blast in Delhi today. Security tightened: Mumbai Police#Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 29, 2021
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी चार-पांच गाड़ियों के कांच टूट गए हैं। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) पहुंच गए हैं। सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व सरकारी भवनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि विस्फोट वाले स्थान पर एक कार चालक ने पैकेट में रखकर बम को फेंका था। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।