{"_id":"5ef25bd58ebc3e43034b158d","slug":"hindi-chini-bye-bye-ashram-news-noi5190369139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूतावास के साइन बोर्ड पर ‘हिंदी-चीनी बाय-बाय’ के पोस्टर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूतावास के साइन बोर्ड पर ‘हिंदी-चीनी बाय-बाय’ के पोस्टर लगाए
Wed, 24 Jun 2020 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
विरोध के स्वर...
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू सेना के सदस्यों ने मंगलवार को चीन दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। चीन दूतावास के साइन बोर्ड पर हिंदी-चीनी बाय-बाय के पोस्टर चिपकाए।
विज्ञापन
लद्दाख की गलवां घाटी में एलएसी पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए कायराना हमले के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चीन गद्दार है, हिंदी-चीनी बाय-बाय जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है। चीनी दूतावास के साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपकाने के संबंध में पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन