{"_id":"60ec7e3180a4081d7b275de9","slug":"high-profile-thief-arrested-for-stealing-in-houses-of-officers-including-rajya-sabha-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राज्यसभा सचिवों समेत अफसरों के घरों में चोरी करने वाले हाईप्रोफाइल चोर गिरफ्तार, ताबड़तोड़ दे रहा था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राज्यसभा सचिवों समेत अफसरों के घरों में चोरी करने वाले हाईप्रोफाइल चोर गिरफ्तार, ताबड़तोड़ दे रहा था वारदात को अंजाम
Mon, 12 Jul 2021 11:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:08 PM IST
सार
आरोपी ने कुछ दिनों में दो राज्यसभा सचिव व तीन अफसरों के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने आरोपी करण उर्फ सोनू कुमार (28) की गिरफ्तार से चोरी की नौ वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने अति सुरक्षित कहे जाने वाले पंडारा रोड व रविंद्र नगर में रहने वाले राज्यसभा सचिवों, आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अफसरों के घर में चोरी करने वाले हाईप्रोफाइल चोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने कुछ दिनों में दो राज्यसभा सचिव व तीन अफसरों के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने आरोपी करण उर्फ सोनू कुमार (28) की गिरफ्तार से चोरी की नौ वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपी के पास से महंगी घडिय़ां, ज्वेलरी, नकदी व 40 हजार जापानी व कंबोडिया की करेंसी बरामद की है। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार पॉश इलाके पंडारा नगर व रविंद्र नगर में चोरी की कुछ वारदातें सामने आई थीं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंडारा रोड पर मकान नंबर 153 में रहने वाले आईपीएस अनंद मित्तल और 159 में रहने वाले राज्यसभा सचिव राधेश्याम वर्मा, रविंद्र नगर में मकान नंबर-270 में रहने वाले आईपीएस प्रभाकर व 272 में रहने वाले आईआरएस अफसर और डी-2/7 में रहने वाले नेवी अफसर के घर में चोरी की वारदात हुई थीं। सभी अफसरों के घर बंद पड़े थे। मामला दर्जकर तुगलक रोड़ थानाध्यक्ष संदीप घई की टीम जांच रही थी। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास की टीम को भी जांच में लगाया गया।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
इंस्पेक्टर रामनिवास की टीम मौके पर जांच कर रही थी। तभी आरोपी करण वहां वारदात करने रविवार को फिर पहुंच गया। इंस्पेक्टर रामनिवास, एसआई सतेन्द्र सिंह व हरकेश मीणा की टीम ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। आरोपी वारदात करते हुए एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसके पीले रंग के जूते और हाथ में बांध रखा कलावा कैमरे में कैद हो गया था। आरोपी रविवार को जब वारदात करने आया तो उसने पीले जूते पहन रखे थे। इन जूते व कलावा के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक बैग मिला है उसमे उसने ताले तोडने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
सरकारी फ्लेट्स की कुंडियां से मिला आईडिया
गांव नैटा, बिजनौर, यूपी निवासी करण उर्फ सोनू कुमार वर्ष 2010 में सीपीडब्ल्यूडी के तहत सफेदी का काम करता था। एक दिन वह सरकारी कॉम्पलेक्स में सफेदी कर रहा था। तभी उसे पता लगा कि सरकारी आवासों पर गेट पर लगने वाली कुंडी व ताले मजबूत नहीं होते। इससे उसे चोरी करने का आईडिया मिल गया। बीच में वह उत्तराखंड काम करने चला गया। लॉकडाउन में काम छूटने की वजह से ये दिल्ली आ गया और पॉश इलाकों में चोरी करने लग गया था।